
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त, बाइस मेंबनेगी सपा की सरकार -डॉ संजय सिंह चौहान
( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति यात्रा प्रयागराज जिले में आज दूसरे दिन यमुनापार क्षेत्र के नैनी, मामा भांजा तालाब, इरादातगंज, गौहनीय, जसरा, उमापुर, बारा, शिवराजपुर, शंकर गढ़, कल्याणपुर, नारीबारी, मवाईया मोड़, खीरी, लेडियारी, रात्योरा मोड़ सहित दर्जनों प्रमुख स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पहुंची।विभिन्न जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, संजय चौहान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गर्म जोशी से स्वागत किया।
उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए डॉ संजय चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार को शासन कहना मज़ाक है यह सरकार विशुद्ध कुशासन है। लोकतंत्र में बाबा साहब अम्बेडकर ने सरकार की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह ताकत जनता को दिया है। कहा कि आने वाले 2022के चुनाव में कुशासन को हटाकर सर्वाधिक लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के सुशासन की सरकार बनाने की अपील लेकर आप के बीच आया हूं।
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व वर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों एवं किये गये जनहित के कार्यों को याद करके जनता पुनः अखिलेश यादव को वापस लाना चाहती हैं। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में रहकर सपा सरकार की नीतियों को बताते रहना चाहिए। इस यात्रा के प्रभारी सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दगीरी ने यात्रा को रवाना करने के बाद आजमगढ़ में तैयारी के लिए चले गये।