महंगाई से जनता परेशान सरकार बेपरवाह-ब्रजेश केशरवानी

इलाहाबाद। मंहगाई की मार झेल रही आम जनता को एक बार फिर मंहगाई का बोझ झेलना पड़ रहा है। जिसके विरोध में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ ने आवाज उठाना शुरू कर दिया हैं। बता दें कि पेट्रोल के बढ़े दामों से परेशान आम जनता को जहां अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी।वही अब रसोई गैस के बढ़े दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया।

इलाहाबाद में आज सपा नेता बृजेश केशरवानी ने रसोई गैस के बढ़े दामो का विरोध किया। श्री बृजेश केशरवानी ने कहा कि जनता किस मुसीबत से पैसे कमाती है। सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। अभी तक पेट्रोल के बढ़े दामों से लोग परेशान थे, अब रसोई गैस के दामों से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

इलाहाबाद में अभी तक ₹-710 का एक रसोई गैस मिलता था। जिसका दाम मुख्य ₹-749 हो गया। ऐसे में सपा नेता श्री बृजेश केशवानी ने प्रदेश सरकार से सिलेंडर पर लगने वाले सब्सिडी छोड़ने की मांग की है।ताकि जनता को राहत मिल सके और लोग महंगाई की मार से बच सके
श्री बृजेश केशरवानी ने कहा कि सरकार अच्छे दिन के इंतजार में अभी और क्या-क्या करेगी नहीं मालूम नोटबंदी जीएसटी के बाद दो महंगाई की मार आम जनता पर पड़ रही सरकार जनता की सहूलियत के लिए फैसले ले रही है।कि जन समस्या बढ़ाने के लिए पता नही चल रहा है।

Exit mobile version