बस ड्राइवर से गुंडा टैक्स की मांग ड्राइवर ने नही दिया तो उसको जमकर पीटा
मामला सिविल लाइंस बस स्टैंड का पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पिछले एक सप्ताह से लगातार सिविल लाइन्स के बस स्टैंड पर अराजक तत्वों की कारगुज़ारी बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले एक बस ड्राइवर से गुंडा टैक्स की मांग की गई । ड्राइवर ने नही दिया तो उसको जमकर पीटा गया । पीड़ित ड्राइवर कनहैया लाल ने सिविल लाइन्स थाने में FIR के लिए तहरीर दी है । पीड़ित कन्हैयालाल ने बताया बस स्टैंड पर आए दिन अराजक तत्वों द्वारा ड्राईवर और कंडक्टर को परेशान किया जाता है।और भोले भाले यात्रियों को भी वसूली की जाती है । जिसकी शिकायत पुलिस से बार-बार करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती । पीड़ित ड्राइवर ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोपियों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की । जिस पर सिविल लाइंस पुलिस जांच कर रही है ।