सहकर्मी से छेड़छाड़ का आरोपी टीटीई निलम्बित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपनी ही सहकर्मी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

गरीब रथ में टीटीई ने महिला कर्मी से की अभद्रता

 

दिल्ली से रांची जाने वाली गरीब रथ ट्रेन में छेड़छाड़ करने की घटना घटी हैं। वाकया दो दिन पूर्व का है, शिकायत के बाद आज उसे निलंबित कर दिया गया। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। वैसे भी फर्जी रोस्टर घोटाले के बाद टीटीई की लामबंदी की चर्चा रेल मंत्रालय तक गूंज रही हैं। गरीबरथ ट्रेन में घटी घटना जानकारी के मुताबिक दिल्ली से रांची जाने गरीबरथ ट्रेन में टीटीई चितरंजन और उनकी महिला सहकर्मी साथ मे डयूटी कर रहे थे। दोनों टीटीई ट्रेन चेक करके बैठे थे। देर रात्रि में टीटीई महिला टीटीई के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। महिला के विरोध करने पर टीटीई चितरंजन ने अश्लीलता के साथ जूते से मारा पीटा। बीच बचाव के बाद दोनों टीटीई अलग अलग स्थान पर बैठ गए। मुख्यालय आने पर की शिकायत महिला टीटीई जब प्रयागराज मुख्यालय पहुची तो छेड़छाड़ करने वाले टीटीई की शिकायत सीनियर डीसीएम से की। सीनियर डीसीएम ने आरोपी टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Exit mobile version