
खबर का असर……..
डिविजनल सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव को आज हटाया
छिवकी स्टेशन पर नियुक्त किया गया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य रेलवे विभाग की खामियां रोज नए-नए रूप में उजागर हो रही हैं। जहां विजिलेंस और खुफिया विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है । वही डिविजनल सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव को सीनियर डीसीएम दो द्वारा आज हटा दिया गया और उनको छिवकी स्टेशन लाईन पर नियुक्त किया गया । वही डिविजनल सीआईटी दिवाकर शुक्ला को बनाया गया । वही संतोष कुमार को रोस्टर तथा ट्रेनों की मॉनिटरिंग और निगरानी करने का आदेश हुआ है । रेलवे के सूत्र बताते हैं उत्तम श्रीवास्तव के बारे में लगातार रोस्टर प्रणाली पर हस्तक्षेप करना खुद ही भारी पड़ गया । और जबकि डिविजनल सीआईटी को प्रयागराज से 300 किलोमीटर दूर की परिधि में ड्यूटी करने करने की रेल प्रशासन द्वारा इजाजत है। वही डिविजनल सीआईटी इलाहाबाद जोन में जमे हुए थे । और भ्रष्टाचार को जामा पहना रहे हैं।जिससे जूनियर सीनियर के ऊपर राजनीत कर सीनियर अधिकारियों के चम्मच गिरी कर रहे हैं । जिसके कारण रेल प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार की ओर उंगली उठाई जा रही थी । आज उनको जोन कार्यालय से हटाकर छिवकी स्टेशन पर भेजा गया। इससे यह साबित हो जाता है कहीं न कहीं जांच में निष्पक्षता से ना होकर उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव में कार्रवाई की जा रहा है। अनुराग दर्शन समाचार द्वारा बार-बार रोस्टर मामले को उजागर करते रहे जिसका असर लगातार दिख रहा है । वही आज डिविजनल सीआई टी उत्तम श्रीवास्तव को छिवकी स्टेशन भेजा गया है। जो आज दिन भर जोन कार्यालय में कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।