मजलिसे तरहीम व मजलिसे अज़ा मे हुआ करबला मे हुई अज़ीमुश्शान शहादत का ज़िक्र

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। आज नवासा ए रसूल इमाम हुसैन व अन्य 71 शहीदों की इराक़ के करबला मे राहे हक़ मे दी गई अज़ीमुश्शान शहादत का ज़िक्र मजलिस ए तरहीम व मजलिस ए अज़ा मे ओलमाओं ने अपनी तक़रीर मे किया।रानीमण्डी के अब्बास विला मे हुई मजलिस ए तरहीम को मौलाना जौहर अब्बास साहब क़िबला ने खिताब किया।मशहूर मर्सियाख्वान नवाब कज्जन साहब मरहूम के साहबज़ादे रज़ा इसमाईल सफवी ने सोज़ व मर्सिया से मजलिस का आग़ाज़ किया।अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम दरियाबाद के नौहाख्वान ग़ुलाम अब्बास नक़वी ने ग़मगीन नौहा पढ़ा।मजलिस के आयोजक अब्बास गुड्डू ने मजलिस मे शिरकत करने वालों के प्रति आभार प्रकट करते हुए तबरुख तक़सीम किया।वही बैदन टोला मे मेंहदी रज़ा के आवास पर सालाना मजलिसे अज़ा आयोजित कर इमाम हुसैन व अन्य शहीदों की क़ुरबानी को नम आँखों से खिरराजे अक़ीदत पेश की गई।फैज़ जाफरी की सोज़ख्वानी से मजलिस की शुरुआत हुई। मदरसा अनवारुल उलूम के प्रधानाचार्य शिया धर्रमगुरु मौलाना जवादुल हैदर रिज़वी ने मजलिस को खिताब करते हुए दो माह और आठ दिनो तक जारी रहने वाले ग़मे मज़लूमे करबला का मार्मिक अन्दाज़ मे ज़िक्र किया तो अक़ीदतमन्दों की आँखो से आँसूओं की धारा बहने लगी।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा।शादाब ज़मन,अस्करी अब्बास शबीह अब्बास,अखलाक़ रज़ा,ज़हीर अब्बास,कामरान रिज़वी,हैदर रिज़वी,अली रज़ा,अकबर रिज़वी आदि ने तालिब इलाहाबादी का लिखा नौहा पढ़ा।मजलिसों में गौहर काज़मी,मंज़र कर्रार,नजीब इलाहाबादी,हसन नक़वी,शेरु बेग रिज़वान हैदर रिज़वी,मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन सै०मो०अस्करी शाहिद अब्बास रिज़वी,सूफी हसन,अली रज़ा रिज़वी,काज़िम रज़ा रिज़वी,ज़ामिन हसन,औन ज़ैदी,जौन ज़ैदी आदि ने शिरकत की।

*रविवार को अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया तीन अज़ाखानो मे करेगी मातम*

रविवार को अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया करैली,दरियाबाद व रानीमण्डी के तीन अज़ाखानो पर आयोजित मजलिस ए अज़ा मे नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार करैली के अबुबकर मस्जिद के पास क़ासिद अली के आवास पर दिन मे 11 बजे मजलिस होगी वहीं साँय 4 बजे दरियाबाद पठनवल्ली मे अज़ाखाना दुलारे खाँ मे सालाना अशरे की मजलिस व रात्रि 8 बजे रानीमण्डी मे मेंहदी हसन के अज़ाखाने पर अशरे की मजलिस होगी।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया तीनो जगहों पर नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।

Exit mobile version