
अनुराग शुक्ला )
चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बहिलपुरवा थाने का औचक निरीक्षण कर जनसुनवाई समेत विभिन्न रजिस्टर देखे। उन्होंने गैंग रजिस्टर देखकर गैंग के सफाये के निर्देश दिये। शनिवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बहिलपुरवा थाने का औचक निरीक्षण कर जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर, अपराध रजिस्टर व गैंग रजिस्टर देखे। रजिस्टरों को देखकर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि गैंग रजिस्टर एवं मास्टर रजिस्टर पूरा करें। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर थाने में आये फरियादियों की समस्यायें सुनीं। थानाध्यक्ष को तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश दिये।
इस मौके पर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह, एसपी पीआरओ राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।