मोहम्मद सुलतान बने अल्पसंख्यक सभा शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी ने मोहम्मद सुलतान को शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष का दायित्व दिया।चौक स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के हाँथो सुलतान को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।वहीं एक हफ्ते मे अल्पसंख्यक सभा शहर उत्तरी विधान सभा की अन्य सदस्यों की विधान सभा कमेटी घोषित करने को निर्देशित भी किया गया।शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद , महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन , नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि , इलाहाबाद विश्विधालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह , नगर उपाध्यक्ष इसरार अनजुम , विजय वैश्य , महेन्द्र निषाद , दिनेश यादव , शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव , शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०गौस , शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल , विक्रम पटेल , सै०मो०हामिद , मो०हसीब , मो०मुज़ीब , सै०मो०अस्करी , शाहिद प्रधान , सौरभ यादव रामा , संदीप सिंह सत्या , राजेश शर्मा , अब्दुल्ला तेहामी , शानू हाशमी , आसिफ हुसैन , ताहिर उमर , आसिफ अन्सारी आदि नेताओं ने मो०सुलतान को फूल माला पहना कर बधाई दी।

Exit mobile version