धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव

जन्माष्टमी के अवसर पर श्री सिद्ध पीठ भोले गिरी मंदिर कटघर का किया गया भव्य सजावट

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर, श्री सिद्ध पीठ भोले गिर मंदिर आयोजन समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण का किया गया भव्य एवं आकर्षक सजावट इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान भोलेनाथ जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित रामलाल शास्त्री ने पूरी सनातनी परंपरा के अनुसार मध्य रात्रि भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म कराकर उन्हें गंगाजल दूध ,दही, घी, मक्खन से अभिषेक करने के पश्चात उनका श्रृंगार कर उन्हें पालने में विराजित किया। और भक्तों ने आयोजन समिति के द्वारा सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप की दिव्य झांकी का एवं भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार का दर्शन करते हुए भाव विभोर होकर जय कारा लगाते रहे और कजरी ,गवैया भजन गाते रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी राजेश केसरवानी,लल्लन त्रिपाठी, लालकृष्ण उपाध्याय, चंदन त्रिपाठी, अभिलाष केसरवानी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था को संभालते हुए भक्तों को प्रसाद वितरण किए

Exit mobile version