1994 के पहले का स्लैब रेट समाप्त कर नए मूल्यांकन 2014 के अनुसार नया स्लैब रेट निर्धारित हो- किरन जायसवाल

विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पार्षद किरन जायसवाल ने कहा कि जनता से पुराने स्लैब रेट समाप्त कर 2014 के मूल्यांकन के आधार पर नया स्लैब रेट निर्धारित होना चाहिए ऐसा न करके जल संस्थान द्वारा जनता से कई गुना ज्यादा वाटर टैक्स की वसूली की जा रही है उन्होंने नगर आयुक्त से 1994 के पहले का स्लैब रेट को तत्काल समाप्त करने की मांग की है और आगे कहा कि जनता के ऊपर और अन्याय करते हुए जल संस्थान 2019 के पहले के बकायेदारों से 6 साल का एरियर भी थोप रहा है और अपने नाकामी का ठीकरा शासन पर फोड़ रहा है । आगे और उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ पार्षदों की बैठक में नगर आयुक्त ने बताया था कि एरियर समाप्ति का निर्णय शासन को लेना है इस बाबत पार्षद ने शासन को भेजे गए उपरोक्त पत्र की कॉपी नगर आयुक्त से मुहैया कराने की मांग की है , ताकि 6 साल के एरियर पर निर्णय हो सके ! और जनता को राहत मिल सके । और आगे उन्होंने गृह कर पर ब्याज भी माफ करने की मांग नगर आयुक्त से की है क्योंकि कोरोना काल में बहुत से लोग आर्थिक तंगी के कारण गृह कर नहीं जमा कर पाए हैं !

Exit mobile version