सात सीआईटी को स्टेशन से लाइन भेजा, यह रहा कारण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीनियर डीसीएम ने सोमवार को जारी एक आदेश में स्टेशन पर कार्यरत सात सीआईटी को तत्काल प्रभाव से लाइन पर भेज दिया। डीसीएम ने सभी को रिलीव करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक स्टेशन पर कार्य कर रहे जे पी सिंह, कृष्ण कांत दुबे, पंकज तिवारी, राजेश शर्मा, हिमांशु मिश्रा, एके शुक्ल, संजय सिंह को लाइन पर भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि राजेश शर्मा को विगत दिनों डीआरएम ने शिकायत के बाद लाइन से हटाकर स्टेशन पर भेज दिया था। 15 दिन बाद लाइन पर भेजे जाने से परिसर में कई तरह की चर्चा चल रही है।

Exit mobile version