
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार लगभग 5 महीने बाद विद्यालय में शिशु से पंचम तक के छात्र-छात्राओं का विद्यालय में प्रवेश करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संयोजन में समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा प्रधानाचार्य ने स्वयं गुलाब की पंखुड़ियों, तिलक एवं आरती से स्वागत किया l इसके पहले समस्त छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज एवं थर्मल स्क्रीनिंग की गई l विद्यालय पहुंचने पर सभी छात्र छात्राएं अपने सहपाठियों को देखकर बहुत प्रसन्नता से चहक उठे ,उनके चेहरे की चमक देखने लायक थी लग रहा था कि उन्हें आज विद्यालय आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है l
श्री पांडे ने बताया कि शिशु से पंचम तक के छात्र-छात्राओं की संख्या 323 है । जिसमें से आज 173 बच्चे उपस्थित रहे l उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी और निर्देशित किया कि सभी छात्र छात्राएं अपने कक्ष में ही रहेंगे वहीं पर भोजन करेंगे और उचित दूरी का पालन करेंगे विद्यालय ने इसकी व्यवस्था भी कर रखी थी।