छह नहीं, 10 प्रतिशत मिलेगी गृहकर पर छूट

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहरी सीमा में रहने वाले भवनस्वामियों को सितंबर में भी गृहकर पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने 30 सितंबर तक छूट छह प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी है।
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष के गृहकर में छह प्रतिशत छूट की घोषणा की थी। इससे पहले महापौर के आदेश पर 31 अगस्त तक भवनस्वामियों को 10 प्रतिशत छूट दी गई। आगे की छूट को लेकर उहापोह के बीच नगर निगम प्रशासन ने अपनी तरफ से छह प्रतिशत छूट की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी होने पर महापौर ने बुधवार को नगर आयुक्त को आदेश दिया कि सितंबर तक गृहकर में दस फीसदी छूट जारी रखी जाए।

Exit mobile version