जंक्शन पर गेट चार से वाहनों का प्रवेश, तीन से निकासी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज जंक्शन सिटी साइड पर जाने वालों के लिए रेलवे ने यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। यात्रियों को दिक्कत न हो, जाम के हालात न बने, इमरजेंसी में आड़े तिरछे वाहन निकालने की जद्​दोजहद में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अब वाहनों के प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग कर दिए गए हैं। अब जंक्शन के सिटी साइड जाने वाले वाहन महज गेट नंबर चार से प्रवेश पा सकेंगे। इसी तरह गेट नंबर तीन से ही वाहन बाहर आ सकेंगे। अभी तक गेट नंबर तीन और चार हर कोई आने और जाने, दोनों के लिए इस्तेमाल करता था। इससे काफी परेशानी हो रही थी। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक, वाहनों को बेहतर तरीके से प्रवेश मिल सके। बाहर आने वाले यात्रियों के वाहन फंसे न, इसलिए ये इंतजाम हुए हैं। इसके अलावा और कई बदलाव बाद में किए जाएंगे।

Exit mobile version