बैंक अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर वितरीत किया

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना महामारी की तीसरी सम्भावित लहर की आशंका के दृष्टिगत सभी जनसमुदायों के मध्य सुरक्षात्मक परिवेश बनाये रखने के धेय्य से बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार को इंडसइंड बैंक (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत बैंक अधिकारी अवनीश त्रिपाठी द्वारा कर्मचारियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर वितरीत किया गया। एवं इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों प्रयोगार्थ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन जी को इंडसइंड बैंक (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत बैंक अधिकारी अवनीश त्रिपाठी द्वारा 200 ग्लव्स, पी. पी.ई. किट,शू कवर व सैनिटाइजर वितरीत किया गया।

Exit mobile version