इंद्रनील “नेशन बिल्डर अवार्ड 2021” से होंगे सम्मानित

(अनन्त पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के हेड प्रशिक्षक इंद्रनील घोष आगामी 5 सितम्बर (शिक्षक दिवस) के दिन रोटरी इलाहाबाद नार्थ द्वारा प्रयागराज के एक होटल में आयोजित होने वाले “रोटरी नेशन बिल्डर अवार्ड 2021″ में खेलो में विशेष योगदान (खाशकर महिलाओ को खेल के प्रति प्रोत्साहन) हेतु, “नेशन बिल्डर अवार्ड 2021” से सम्मान्नित किया जायेगा I इंद्रनील को यहाँ जानकारी रोटरी इलाहाबाद नार्थ के अध्यक्ष शरद जैन एवं सचिव उमंग अग्रवाल ने ईमेल व फोन से दी । राजरूपपुर निवासी जयंत एवं मीरा घोष के सुपुत्र इंद्रनील को इससे पहले वर्ष 2018 (लखनऊ) में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाइक, वर्ष 2019 में प्रयागराज की राज्यपाल श्रीमती स्तुति अग्रवाल एवं 2020 में अवध रत्न अवार्ड, 2021 में प्रयागराज के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक अवार्ड द्वारा सम्मानित हो चुके है Iइंद्रनील ने महिलाओ को खेल के प्रति रुझान एवं प्रोत्साहन के लिए अपने प्रशिक्षण कार्यकाल के प्रारम्भ से ही प्रोत्साहन करते आये है I इंद्रनील के प्रशिक्षण एवं दिशा निर्देशन में वर्ष 2009 में प्रथम इलाहाबाद विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल टीम, 2013 में प्रथम हिमाचल प्रदेश महिला फुटबॉल टीम, 2019 में प्रथम आर्मी पब्लिक स्कूल बालिका फुटबॉल टीम का गठन हुआ है I जबकि पुरुष वर्ग में वो राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न प्रतियोगिताओ में वर्ष 2010 से मुख्य प्रशिक्षक, टेक्निकल डायरेक्टर, खेल आयोजक सचिव के रूप में अपना दिशा निर्देशन देते आये है I

Exit mobile version