
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रशिक्षण शिविर वर्चुअल के जरिए कहा कि २०२२ में कांग्रेस की प्रशिक्षित सेना चुनाव में सभी दलों को जवाब देकर सूबे में खोई हुई जमीन की तलाश कर ३ दशक बाद सरकार बना कर सूबे को उसका सम्मान वापस दिलाएगी। आज प्रशिक्षक कांग्रेसियों को विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया।वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश यादव व प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र ने बताया कि गंगापार में प्रशिक्षण राष्ट्रगान से शुरू हुआ, प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के गठन पर बल दिया, प्रियंका ने कांग्रेसियों से कहा कि वे ०२ लाख जुझारू कार्यकर्ताओ की प्रशिक्षित सेना बनाएं, गांव – वार्ड- मोहल्ला स्तर तक बनी यह सेना आम जनता को पार्टी की नीतियां बताएंगी। तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगी। शिविर में राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी बाजीराव खाड़े एवं गंगापार के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसान कांग्रेस के महासचिव कुशल गौरव ने कहा कि शनिवार रविवार सुबह प्रभात फेरी करने से लोगों का ध्यान और सम्मान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है ! प्रशिक्षण शिविर में संजय त्रिपाठी विनय दुबे, कोमलाक्ष नारायण गिरी, शिवम् पांडेय, असफाक अहमद, दिवाकर भारतीय, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।