
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी शिक्षा सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उपस्थित रहेंगे प्रोफेसूर बी पांडे ने बताया कि जिस ग्रामीण अंचल क्षेत्र में पदार्पण हो रहा है। वह राजनीतिक दृष्टि से काफी पिछड़ा रहा है। यहां पर कोई भी किसी भी पार्टी का बड़ा नेता नहीं आया क्षेत्रीय लोगों में बड़ा उत्साह है । कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उनके क्षेत्र में आगमन हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने संबोधन में क्षेत्र की जनता को सरकार बनने पर काफी सौगात देने का ऐलान भी करेंगे। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पाण्डेय द्वारा सरकार बनने पर जंगीगंज से सेमराध नाथ पौराणिक मंदिर तक फोरलेन सड़क, गंगा नदी पर पुल, ज्ञानपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा तथा भदोही जनपद में मेडिकल कॉलेज देने की मांग करेंगे । और आश्वस्त करेंगे कि सरकार बनने पर सारे कार्य होंगे। शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय देने, पुरानी पेंशन बहाल करने का भी आश्वासन देंगे और माननीय उच्चतम न्यायालय की वैधानिकता को देखते हुए व उसका सही रास्ता निकालते हुए शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनने का रास्ता निकालने का कार्य किया जाएगा इसके साथ शिक्षकों की अन्य समस्याएं सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का भी आश्वासन देंगे। क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है लोगों में जबरदस्त उत्साह है । ग्रामीण क्षेत्र में आकर अपना सानिध्य क्षेत्र की जनता को देंगे। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी पाण्डेय ने समस्त शिक्षकों व क्षेत्र की जनता से अपील की कि आगामी 5 सितंबर को जे आर एस एन पब्लिक स्कूल इनारगांव डुहिया सेमराध 10 बजे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा आफताब आलम खान, जनार्दन समदर्शी, डा सुरेश, राष्ट्रीय सचिव चन्द्रशेखर सिंह विनोद चन्दा अर्जुन यादव मो०शारिक़ सै०मो०अस्करी,ज़ामिन.हसन आदि लोग मौजूद रहे।