इमामबाड़ा नवाब बेगम बड़ा घर दरियाबाद मे इस वर्ष नहीं होगा अंगारों पर मातम

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तहफ्फुज़े अज़ा सोसाईटी दरियाबाद की ओर से चौथे इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के मौक़े पर 25 मोहर्रम (4 सितम्बर) शनिवार को कोविड गाईड लाईन के अनुसार इस वर्ष इमामबाड़ा नवाब बेगम के बाहर मैदान मे होने वाला अंगारों का मातम नहीं होगा।अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार तहफ्फुज़े अज़ा सोसाईटी के सदस्यों ने निर्णय लिया की कोविड संक्रमण और सरकारी गाईड लाईन के अनुसार ही इमामबाड़ा नवाब बेगम बड़ा घर के अन्दूरीनी हिस्से मे बिमारे करबला हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन की शहादत के सिलसिले मे मजलिस होगी।इमाम ए जुमा वल जमात मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी की सदारत (अध्यक्षता) व शायरे अहलेबैत आफताबे निज़ामत नजीब इलाहाबादी के संचालन मे 25 मोहर्रम (4 सितम्बर)शनिवार को रात्रि 9 बजे सोज़ख्वान नज़र अब्बास खाँ की सोज़ व सलाम से मजलिस का आग़ाज़ होगा।शायर नायाब बलयावी पेशख्वानी के फराएज़ अन्जाम देंगे।न्यू दिल्ली से पधारे शिया धर्म गुरु मौलाना नज़र मोहम्मद ज़ैनबी साहब क़िबला शहादत इमाम ज़ैनुल आबेदीन पर खुसूसी मजलिस को सम्बोधित करेंगे।बाद मजलिस शबीहे ताबूत इमाम ए सज्जाद गुलाब और चमेली के फूलों से सजा कर निकाला जाएगा।आखिरी मे डॉ मुन्तज़िर मेंहदी (सोहेल) साहब की तक़रीर होगी।मजलिस मे जुटे शहर भर के लोग तेज़ धार की छूरीयों से लैस ज़न्जीरों से पुश्तज़नी करेंगे।वहीं चक मानसरोवर स्थित इमामबाड़ा डीप्यूटी ज़ाहिद हुसैन मे शहदत इमाम ए सज्जाद के मौक़े पर इस वर्ष जुलूस न निकालते हुए इमामबाड़े मे यौमे सज्जाद मनाया जायगा।अन्जुमन इमामीया चक की ओर से शनिवार दिन मे 1 बजे इमामबाड़ा डीप्यूटी ज़ाहिद हुसैन चक जीरो रोड मे होने वाले शोक के कार्यक्रम मे फैज़ान आब्दी की सोज़ख्वानी तो नायाब बलयावी की पेशख्वानी से कार्यक्रम का आग़ाज़ होगा।मौलाना जाफर अब्बास नक़वी मजलिस को खिताब करेंगे।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया व अन्जुमन अब्बासिया नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।अन्जुमन मासूमिया द्वारा ज़न्जीरों व छूरीयों से मातम किया जाएगा।मजलिस मे शबीहे ताबूत हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन भी ज़ियारत को निकाला जाएगा।

Exit mobile version