अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर पदाधिकारियों ने सम्मान किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला प्रयागराज के तत्वाधान में नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह का सम्मान समारोह स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर पदाधिकारियों ने सम्मान किया। जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक 3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के कार्यक्रम में किन्हीं कारणवश नहीं पहुंच पाए थे । इसीलिए उनका सम्मान समारोह उनके ऑफिस में पहुंचकर पदाधिकारियों ने किया। श्री केसरवानी ने आगे बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल जी के आवाहन पर पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से या मांग किया है। कि 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा एवं पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में शामिल करने वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर संगठन ने प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड ज्ञापन ईमेल ट्यूटर के अलावा सांसदों के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है ।अपनी मांग को पूरा करने के लिए व्यापारियों ने भरोसा जताया है। कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारियों की जायज मांग को जरूर मानेगी नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने संगठन के संरक्षक मोहन टंडन जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी अतरसुइया उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार का के नखास कोना उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बादल केसरवानी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

Exit mobile version