2019 के लोकसभा चुनाव काे लेकर सीएम योगी की RSS के दिग्गजों से हुई अहम मुलाकात

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथमंगलवार को दिल्ली यात्रा पर हैं. वह यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत व संघ के अन्य प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात हुई. करीब दो घंटे की यह बैठक दिल्ली के उदासीन आश्रम में हुई. माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव, संगठन और सरकार में समन्वय को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ की भैयाजी जोशी के साथ करीब डेढ़ घंटे लंबी बैठक हुई.

इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें चारों उपचुनाव में मिली हार, महागठबंधन की राजनीतिक चुनौतियां, हिंदुत्व और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इसके अलावा संघ के कार्यकर्ताओं और शाखाओं के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां, यूपी और केंद्र सरकार की योजनाओं पर बातचीत और आम चुनाव से पहले यूपी में राजनीतिक पृष्ठभूमि पर चर्चा हुई.

उधर लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक शुरू हो चुकी है. आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है. इसमें बीजेपी और अन्य अनुषांगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक में काशी, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध प्रांत के पदाधिकारी और संगठन मंत्री भी शामिल भाग ले रहे हैं.

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित अन्य प्रान्त, क्षेत्र संगठन मंत्री इस बैठक में मिशन 2019 के मद्देनजर संगठन और सरकार के कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि संघ की तरफ से इस बैठक में मिशन 2019 फ़तेह के लिए एक विशेष रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे. दोपहर बाद दिल्ली से वापस लौटकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

Exit mobile version