आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 1 से कक्षा 8 तक निःशुल्क बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक निःशुल्क बैग वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को बैग वितरित करते हुए पढ़ाई करने पर जोर दिया ।उन्हें समझाया कि पिछले वर्ष कोविड-19 के कारण लगभग पूरे वर्ष ही विद्यालय बंद रहा, जिसके कारण बच्चों ने ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त किया। परंतु अब विद्यालय पूर्णतः खुल गए हैं । जिससे अब बच्चे विद्यालय आए और मन लगाकर पढ़ाई करें। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं अपना पूर्ण सहयोग बच्चों को देती रही है और आगे भी देती रहेगी ।कार्यक्रम के दौरान आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ रमा सिंह, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल, डॉ रंजना त्रिपाठी, आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, वन्दिता अस्थाना ,अनुपमा श्रीवास्तव ,नीलम श्रीवास्तव, ऊषा कुशवाहा ,रूपा गुप्ता, कुसुम लता, कांता सैनी, कांति वर्मा, मोऊबसु, आदि उपस्थित रहीं।

Exit mobile version