ईएफटी रसीद बुक जमा, फिर भी ट्रेन पर ड्यूटी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एनसीआर के फर्जी रोस्टर कांड की तहे प्याज के छिलके की तरह रोज खुलती जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से दांगी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो रही हैं। ईएफटी रसीद बुक डिबार होने के बाद भी सीआईटी प्रशासन ने ट्रेन में ड्यूटी के लिए भेज दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर सीनियर डीसीएम – 2 ने सीआईटी प्रशासन से जबाब तलब किया है।

सीनियर डीसीएम ने सीआईटी प्रशासन से मांगा स्पस्टीकरण

डीआरएम ने उतारा, सीआईटी ट्रेन पर चढ़ाया

जानकारी के मुताबिक पिछले माह सीआईटी राजेश शर्मा की एक शिकायत किसी यात्री ने डीआरएम से की थी। जांच के बाद सीआईटी राजेश को ट्रेन ड्यूटी से हटाकर स्टेशन पर लगा दिया गया। रेल प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईटी की ईएफटी (एक्सेस फेयर टिकट) को डिबार करते हुए जमा कर लिया। रेल सूत्रों का कहना है कि ईएफटी डिबार होना गम्भीर प्रकरण माना जाता हैं। पिछले सप्ताह डीसीएम ने सात सीआईटी को स्टेशन से ट्रेन ड्यूटी के लिए स्थानांतरित कर दिया। रेल सूत्रों का कहना हैं कि ईएफटी डिबार होने के बाद भी सीआईटी प्रशासन ने राजेश शर्मा से ट्रेन ड्यूटी कराई। जानकारी प्राप्त होने के बाद डीसीएम ने सीआईटी प्रशासन से जबाब तलब किया है।

आरआरसी तथ्यों को मिटाने में जुटी

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल अगस्त माह में हुई विभागीय परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रही हैं। सूत्रों का कहना है 4 से 6 अगस्त को हुई परीक्षा की आंसर सीट जारी होने के बाद भी परिणाम में छेड़छाड़ करने का आरोप हैं। मामले की गंभीरता से जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यूनियन और परीक्षा में शामिल अभ्यथियों ने विभागीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Exit mobile version