यमुनापार भाजपा पिछडा़ वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी हुए घोषित

 

भाजपा जिला पदाधिकारियो ने दी शुभकामनाऐं

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 30 सदस्यो वाली जिला पदाधिकारियों के टीम की घोषणा मंगलवार और बुधवार की रात्रि जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने की है।भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि 19 जिला पदाधिकारी व 11 जिला कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की गई हैं। जिसमे उपाध्यक्ष धर्म राज पाल, सूर्य प्रताप सिंह, धीरेंद्र यादव, अखिलेश सिंह पटेल, धर्मदास मौर्या, सुरेंद्र सिंह, व महामंत्री आशीष पाल, डाँ. सूर्या यादव व मंत्री रामललक पटेल, रामदेव प्रजापति, संजय पाल, अनुपम सिंह, शिव प्रसाद पटेल, सुरेंद्र बहादुर कोषाध्यक्ष संतोष पटेल, शोध प्रमुख इं. मयंक कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी आरके शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख शिवम सिंह कार्यालय प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह की भी घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती शोभनारायण द्धिवेदी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी अरूण सिंह,सुधाकर पांडेय हरिदेव धूरिया,कमलेश त्रिपाठी प्रकाश शुक्ल प्रचंड वृजमोहन आर्य,जगत शुक्ला आदि पदाधिकारियो को शुभकामनाऐं दी है।

Exit mobile version