पूनम पटेल ने कांग्रेश छोड़ पकड़ा अपना दल यस का दामन

पूनम पटेल ने अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में ग्रहण की सदस्यता

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शहर कांग्रेस को बड़ा झटक लगा। आज शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ पूनम पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में अपना दल यस सदस्यता ग्रहण किया। बताया कि ओबीसी समाज का अगर कोई विकास कर सकता है तो वह अपना दल यस समाज में हर वर्ग के लिए लगातार सड़कों पर अनुप्रिया पटेल संघर्ष कर रही हैं।उनके साथ संघर्ष में मैं भी सहयोग करूंगी । स्वर्गीय सोनेलाल पटेल एवं अनुप्रिया पटेल के सपनों को साकार करेंगे। वहीं कांग्रेस के खेमे में डॉक्टर पूनम पटेल को अपना दल यस में जाने से हलचल बनी रही। शहर उत्तरी में डॉक्टर पूनम पटेल लगाता जनता के बीच रही । और इसी बीच उनके पार्टी छोड़े जाने से एक वर्ग में मायूसी छाई रही।

Exit mobile version