नंदी पर चलेगा बैंक मैनेजर को कत्ल की धमकी देने का मुकदमा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व उनके अकाउंटेंट के विरुद्ध बैंक मैनेजर को कत्ल की धमकी देने का मुकदमा चलेगा। माननीयों की अदालत के न्यायाधीश आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक के तर्कों को सुनने के बाद वाद वापसी की अर्जी खारिज कर दी।
अभियोजन ने 6 दिसंबर 2018 को वाद वापसी की अर्जी न्यायालय में प्रस्तुत किया था कोर्ट ने कहा कि पीड़ित पक्षकार एक प्राइवेट व्यक्ति है। दाखिल आरोप पत्र में लगाए गए आरोप में सात वर्ष की सजा का प्राविधान है। ऐसे में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत वाद वापसी प्रार्थना पत्र निरस्त किए जाने योग्य है। अदालत ने मामले में आरोप तय करने के लिए 21 सितंबर को नंद गोपाल गुप्ता नंदी, गणेश बाजपेई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का भी आदेश सुनाया। केनरा बैंक सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक संजीव राय ने थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई थी। कि नंदी राम राइस मिल के प्रोपराइटर नंद गोपाल गुप्ता नंदी का लोन अकाउंट 22 सितंबर 2012 को एनपीए घोषित था। बैंक ने पूरा रुपया वापस मांगा था उसी दिन उस खाते में जो रकम आरटीजीएस से बैंक को प्राप्त हुई थी उसे बैंक ने लोन अकाउंट में समायोजित कर दिया था। नंद गोपाल गुप्ता ने इन्हीं रुपए को वापस करने के लिए दबाव डालने लगे। वह अपने साथ अकाउंटेंट व अन्य लोगों के साथ आकर शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को झूठे आरोप में जेल भेजने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। 24 सितंबर को शाखा प्रबंधक को फोन कर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवेचना के बाद अदालत में नंदी और उनके अकाउंटेंट गणेश बाजपेई के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

Exit mobile version