
राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद की मण्डलीय बैठक सम्पन्न
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मण्डल कार्यकारिणी की बैठक क्षेत्रीय संघ भवन लो०नि०वि० प्रयागराज के सभाकक्ष में आहूत की गयी। कार्यकारिणी में सरकार द्वारा कर्मचारियों के ऊपर किए जा रहे निरन्तर दमनकारी नीति की घोर निंदा की गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 60 सालों तक कर्मचारी अपनी विभागीय सेवा करने के बाद जब सेवानिवृत्त होता था तब शेष जीवन के लिए भरण पोषण हेतु पेंशन दी जाती थी, जिससे उसे कोई परेशानी ना हो परन्तु भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन बंद करके सेवानिवृत्ति के बाद तड़प तड़प कर मरने के लिए छोड़ दिया। सरकारी नौकरी बंद कर आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को रखा जाने लगा, जिससे न केवल व्यापक अनियमितता है बल्कि भ्रष्टाचार का भी चरम सीमा है। कैशलेस योजना, नकदीकरण ग्रेजुएटी आदि पर सरकार हमेशा उपेक्षित रवैया अपनाए हुए हैं। वक्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने, आउटसोर्सिंग बंद कर नियमित नियुक्ति करने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना लागू करने, आशाबहुएँ, आंगनबाड़ी, स्वयंसेवी सहायिकाऐं, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए 60 वर्षों तक सेवा व कर्मचारियों को मिलने वाले सम्पूर्ण लाभ प्रदान करने का आग्रह किया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार के द्वारा कर्मचारियों के उपेक्षित रवैए को देखते हुए बड़े आन्दोलन की चेतावनी भी दी गयी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आवाहन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्याम सूरत पाण्डेय, ओ०पी० सिंह, अरुण पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, विनोद पांडे, राग विराग, आशीष कुमार, विकास श्रीवास्तव, सुधीर, दीपक, माधव सिंह, श्री राम सिंह, रामेश्वर यादव, राजेश, अशोक पाल, सुरेंद्र सिंह आदि ने अपना विचार रखा बैठक की अध्यक्षता इं० बी० के० पाण्डेय व संचालन राजेश्वर शुक्ला ने किया।