
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेसजनों ने विश्वकर्मा पूजा पर अवकाश की मांग की है । इस बावत जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने एडीएम सिटी को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त तिथि पर सदैव परम्परा गत ढंग से सार्वजनिक छुट्टी रही है । पिछड़ा वर्ग के विश्वकर्मा समाज के लोग मशीनों तथा औजारों आदि की पूजा करते हैं । जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी , प्रदीप द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव , कैफ़ वारसी , मो0 जावेद, केशव पासी, मुशीर खाँ, तबरेज अहमद, आमिर खान आदि मौजूद थे ।