ओबीसी अभ्यर्थियों का धरना जारी:राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार ) । राजधानी में इको गार्डन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों का धरना लगातार 83 वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर धरना दे रहे हैं। आरोप है कि ओबीसी और एससी कोटे की सीट पर ठीक से चयन नहीं हुआ है। इसकी वजह से करीब 22 हजार सीट पर धांधली हुई है। इस दौरान 27 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी जारी की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग की अनदेखी की वजह से भर्तियां नहीं हो पा रही हैं। हम बीते कई महीनों से मंत्री से मुख्यमंत्री तक को मांग पत्र दे चुके हैं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर हमें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है। हम तब तक प्रदर्शन करेंगे। जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा।

Exit mobile version