सैदाबाद में दिनदहाड़े गाड़ी से कुचल कर कि अपराधियों ने एक अधेड़ की हत्या

हंडिया (अनुराग दर्शन समाचार ) | थाना क्षेत्र हंडिया के ऊष्मा पुर गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह कि लगभग 8:30 बजे जब वह घर से कालेज की ओर जा रहे थे । तभी कार सवार युवकों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही निवासी गुलाब पुत्र भुल्लर एवं उसका भाई शीतला प्रसाद ने लाल रंग की गाड़ी से जानबूझकर मृतक शिव प्रकाश सिंह एवं उसके भाई पर जानलेवा हमला करने की नियत से गाड़ी से रौंद दिया । इस पूरी घटना में शिव प्रकाश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एवं उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पत्नी ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर हंडिया थाने पर दे दी है |

Exit mobile version