श्रीमद्भागवत महापुराण कथा अमृत वर्षा 13 सितंबर से होगा शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन श्री दाधिकांडो कमेटी त्रिवेणी रोड प्रयागराज के संरक्षक एवं भाजपा महानगर तक गणेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी के द्वारा 13 सितंबर से 19 सितंबर तक सांयकाल 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा अमृत वर्षा का आयोजन ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में किया जाएगा जिसके कथावाचक स्वामी बटुक जी महाराज श्री धाम वृंदावन होंगे
कमेटी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के हेतु अमृत कलश यात्रा दिनांक 12 सितंबर को शाम 4:00 बजे निकाली जाएगी।

Exit mobile version