ब्रदर्स स्पोर्टिंग और कनौजिया ब्वॉयज़ अंतिम चार में

हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ब्रदर्स स्पोर्टिंग ने बीएचएस को 3-2 और कनौजिया ब्वॉयज़ ने यूनिट क्लब को 2-0 से हराकर हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सल्लाहपुर स्थित शेरवानी इंटर कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में ब्रदर्स स्पोर्टिंग और बीएसएस ने शानदार खेल दिखाया लेकिन निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। मैच के नतीजे के लिए टाईब्रेकर हुआ जिसमें ब्रदर्स स्पोर्टिंग की टीम 3-2 से विजयी रही। मैच से पहले प्रतियोगिता सचिव मोहम्मद ज़ैद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे मैच में कनौजिया ब्वॉयज़ की टीम शुरू से ही हावी होकर खेली। पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में 38वें मिनट में ऋषभ ने गोल करके कनौजिया ब्वॉयज़ को 1-0 की बढ़त दिलवाई, 42वें मिनट में राहुल के गोल से यह बढ़त 2-0 हो गयी जो खेल के अंत तक बनी रही। मैच से पहले मोहम्मद कैफ़ी ने परिचय प्राप्त किया। मैच में संजय भट्टाचार्य, संजीव सिंह, सलिल चौधरी और क्षितिज निर्णायक रहे। मैच के दौरान भानु प्रताप सिंह, शहनाज खालिद, कमर, राजेंद्र मौजूद रहे।

Exit mobile version