
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM जिला इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्वांचल प्रभारी जनाब इसरार अहमद साहब मौजूद रहे । और मीटिंग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहिबुल हक ने की मुख्य रूप से पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी और उनके बेटे अली अहमद मौजूद रहे । इस दौरान पूर्वांचल प्रभारी इसरार अहमद ने कार्यकर्ताओं से अपील की 2022 का चुनाव अपना बूथ सबसे मजबूत मिशन को लेकर जीतना है । और मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश में एक इतिहास लिखने जा रही है। जिला अध्यक्ष सालम साहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया करछना विधानसभा से मोहम्मद सलमान को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्ति पत्र दिया गया । समीक्षा बैठक का संचालन जिला महासचिव जीशान रहमानी ने किया और इलाहाबाद के तमाम कार्यकर्ताओं ने यकीन दिलाया है । 2022 के चुनाव में मजलिस इलाहाबाद से जीत जरूर हासिल करेगी । समीक्षा बैठक मैं मुख्य रूप से शामिल होने वालों में मोहम्मद उस्मान, इमरान अहमद सिद्दीकी,आरिफ इकबाल,अरशद अली,अफसर महमूद, मुजीब उर रहमान, इफ्तेखार अहमद मंदर, अनवर,इरफान हफीज, मोहम्मद मुंतजीर,फजल फाखरी,अलीशेर, जुलकरनैन, सलमान अहमद सफदर अली फैसल वारसी नूरुद्दीन,अनिल यादव, मोहम्मद हफीज खान असगर, एहसान. फरहान दानिश साहिल. जीशान आदि लोग उपस्थित रहे ।