साउथ कैंप और एनएफ अकादमी में होगी ख़िताबी टक्कर

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। साउथ कैंप क्लब ने ब्रदर्स स्पोर्टिंग को 1-0 और एनएफ अकादमी ने कनौजिया ब्वॉयज़ को 2-1 से हराकर हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली जहां दोनों की भिड़ंत मंगलवार को होगी।

हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

सल्लाहपुर स्थित शेरवानी इंटर कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में विजेता टीम के लिए पहले हाफ में 10वें मिनट में शेर खान ने गोल किया, जो निर्णायक सिद्ध हुआ। मैच से पहले वेटेरन फुटबॉलर संजय भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में एनएफ अकादमी के शिवम ने 10वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 15वें मिनट में सोनू ने गोल करके यह बढ़त 2-0 कर दी। कनौजिया ब्वॉयज़ के लिए एक मात्र गोल राहुल ने मैच के 35वें मिनट में किया। आयोजन सचिव शाहनवाज अहमद के अनुसार मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से होने वाले ख़िताबी मुकाबले में शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे।

Exit mobile version