श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान श्री कृष्ण का वाम अंग है- बटुक जी महाराज

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत कथा का हुआ शुभारंभ

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन श्री दाधिकांदो कमेटी त्रिवेणी रोड कीडगंज प्रयागराज के तत्वाधान में ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत कथा का शुभारंभ कमेटी के संरक्षक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा पूजन अर्चन कर के किया गया । इस अवसर पर भक्तों को कथा के प्रथम दिवस पर अमृत पान कराते हुए महंत बटुक महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान श्री कृष्ण का वाम अंग है
और सत्य का मार्ग बताती है और मानव जीवन के कल्याण के लिए मुक्ति का मार्ग है। कथा के प्रथम दिवस पर मुख्य यजमान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं पार्षद सविता केसरवानी के द्वारा महाआरती कर कथा के प्रथम दिवस का समापन किया। इस अवसर पर अंजू लता जायसवाल सुमन देवी शोभा देवी बेबी केसरवानी नीलम चौधरी नीतू श्रीवास्तव अनु केसरवानी रैना केसरवानी चांदनी केसरवानी शिल्पकार केसरवानी रश्मि केसरवानी पुष्पा गुप्ता नींबू केसरवानी मनीष केसरवानी आभा भारती गोस्वामी गुड्डू बेबी रेखा यादव अंजू शुक्ला मीनू पांडे किरण पूर्वी अंकुश शर्मा परमानंद साहू लल्लन जायसवाल अमृत जायसवाल प्रभात शर्मा मुकेश लाला अजय शर्मा अंकुश शर्मा शुभम वैद्य मनोज मिश्रा कुलदीप स्वामी संजय कुमार राम सिंह मनोज मिश्रा आदि सैकड़ों भक्त जनों ने कथा का श्रवण किया।

Exit mobile version