रानी रेवती देवी में हिंदी दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, में हिंदी दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया पीयूष तिवारी ने हिंदी दिवस की व्यापक महत्ता पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए, इसके पश्चात हिंदी विषय के प्रमुख दिनेश कुमार शुक्ला ने हिंदी के महत्व को दर्शाते हुए सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में इसकी स्थिति के बारे में बताते हुए हिंदी दिवस पर स्वरचित अपनी कविता “मैं वह हिंदी भाषा हूं जिसने तेरा जन्म हुआ, गोदी पाकर माता की उ आ का उच्चरण हुआ, मैं वह हिंदी भाषा हूं जिसमें घुटने के बल तुम्हें चलाया, घात प्रतिघात किया चरणों से तोतली भाषा में समझाया ,मैं उस मां की ममता हूं समता में चलना तुम्हें सिखाया, नींद में जब तुम सपनाते हो मुझको तो ही अपनाते हो” का सस्वर पाठ किया । इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में “हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है, हिंदी ही तो हमारे देश की पहचान है” तथा “मैं नीर भरी दुख की बदली” का सुमधुर गायन प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया ।
प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने हिंदी दिवस की महत्ता को बताते हुए अन्य भाषाओं से इसका तुलनात्मक संबंध दर्शाया और कहा कि हिंदी में काम करना आसान है हिंदी हमारी मातृभाषा है हमें इस को आगे बढ़ाने का प्रयत्न करते रहना चाहिए ।
कार्यक्रम का सुंदर एवं सधा हुआ संचालन सत्य प्रकाश पांडे ने किया ।

Exit mobile version