
किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया स्वागत
( अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक परिचायक बैठक किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल के द्वारा आयोजित की गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर सम्मान करते हुए बधाई दी और कहा कि केंद्र में प्रदेश की सरकार ने आम एवं सीमांत किसानों के हित में कई जन कल्याणकारी कदम उठाए हैं उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमें किसान भाइयों तक पहुंचना है और उपलब्धियों को बताना है। इस अवसर पर बैठक की मुख्य वक्ता डॉ अर्चना शुक्ला ने कहा कि विपक्ष किसान आंदोलन के बहाने अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रहा है और कहा कि जिन लोगों ने अभी देश के आजादी के 70 वर्षों तक किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए और किसानों का हक मारते रहे आज वही लोग देश के अंदर किसानों के नाम पर सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदम वरदान साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को स्वागत व अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाई दी । बैठक में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी अंजनी सिंह संजय श्रीवास्तव राजू पाठक विवेक अग्रवाल सनी सिंह सुशील मिश्रा संजय सिंह चंद्र कुमार चौधरी किशन चंद्र जायसवाल उदित शुक्ला सोनू शुक्ला लाल चंद्र कुशवाहा रंजीत सिंह दिनेश सिंह राजेश शर्मा एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।