
( अनुराग शुक्ला ).प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ‘बिग बॉस15 3अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मेकर्स ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सीजन के लिए सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। खबरें हैं कि इस शो के लिए मेकर्स ने हाल ही टीना दत्ता, मानव गोहिल, सिंबा नागपाल और रीम शेख को अप्रोच किया था। ‘बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी की को-स्टार प्रीति झंगियानी को भी ‘बिग बॉस 15 का ऑफर दिया गया, पर उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया है।
प्रीति ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ सालों से लगातार ‘बिग बॉस का ऑफर मिल रहा है, लेकिन वह हर बार इसे ठुकरा देती हैं। इस बार भी उन्हें शो की क्रिएटिव टीम से फोन आया, लेकिन मना कर दिया।
इसकी वजह पूछे जाने पर प्रीति झंगियानी ने कहा कि वह ‘बिग बॉस के घर में दो दिन भी सरवाइव नहीं कर पाएंगी। यह रियलिटी शो उनके बस का नहीं है। इसीलिए वह हर बार इस शो को करने से इनकार कर देती हैं।
प्रीति झंगियानी से जब उनकी ‘मोहब्बतें फिल्म की को-स्टार शमिता शेट्टी के गेम प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चूंकि वह बिग बॉस को बिल्कुल भी फॉलो नहीं करतीं, इसलिए कुछ कह नहीं सकतीं। उन्होंने कहा कि शमिता के साथ उनकी बॉन्डिंग भी गहरी नहीं है, लेकिन वह चाहती हैं कि शमिता ‘बिग बॉस ओटीटी जीतें।
करियर की बात करें तो प्रीति झंगियानी ने 1997 में एक म्यूजिक एल्बम से शुरुआत की थी। इसके बाद 1999 में उन्होंने साउथ की फिल्मों से ऐक्टिंग में एंट्री की। उस साल उन्होंने मलयालयम, तमिल और तेलुगु भाषा की 3 फिल्मों में काम किया था। प्रीति ने बॉलिवुड में 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें से एंट्री की थी। साल 2017 में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।
वहीं बात करें ‘बिग बॉस ओटीटी की तो इसका फिनाले 18 सितंबर को है। शो में फिलहाल शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन हैं। वहीं 3 अक्टूबर से ‘बिग बॉस 15 शुरू हो रहा है, जिसमें इस बार ऐक्ट्रेस रेखा भी होंगी, जोकि ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून का हिस्सा होंगी।