
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा मंडलीय सम्मेलन आज राजषि मंडपम प्रयागराज में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता व कार्यक्रम का उद्घाटन रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद ने किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गर्ग जी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा विधायक पूर्व मंत्री रहे। मंडलय के प्रयागराज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी तथा महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी अपनी विधानसभा कमेटी अध्यक्ष शहर पश्चिमी विकास केसरवानी शहर दक्षिणी अमित गुप्ता शहर उत्तरी विकास अग्रहरी बारा राकेश केसरवानी मेजा अरविंद कुमार सेठ सोरांव छेदीलाल गुप्ता हंडिया नीरज गुप्ता फाफामऊ रंग बहादुर मौर्या करछना मनोज केसरवानी कोरांव विजय केसरी प्रतापपुर विजय स्वर्णकार पूर्व फौजी महेंद्र कुमार गुप्ता फूलपुर से फूलपुर महेंद्र कुमार गुप्ता,कौशांबी जिला अध्यक्ष संतोष केसरवानी महामंत्री मो. नसीम अपनी विधानसभा अध्यक्ष के साथ फतेहपुर जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी महामंत्री अनुराग तिवारी और प्रतापगढ जिला अध्यक्ष विवेक जायसवाल जिला महामंत्री सूरज कुमार उमर वैश्य अपनी विधानसभा अध्यक्ष कमेटी साथ सभी उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने प्रयागराज मंडल की जिला कार्यकारिणी तथा समस्त विधानसभा कमेटी की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कोरोन काल के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली के बिल और जीएसटी जैसे गंभीर मुद्दों को विधानसभा में व्यापारियों के लिए उठाया,और बढ़ रही गरीबी तथा बेरोजगारी के बारे में भी चर्चा की और कहा किसान और व्यापारी का दामन चोली का साथ है। किसान खुशहाल होगा तो व्यापारी खुशहाल होगा। पिछले नो महीने से दिल्ली में दस्तक दे रहे। किसानो की माँग तो मानना छोड़िए उन्हें भाजपा द्वारा आतंकवादी, खलिस्तानी और नक्सलवादी बताकर अपमानित किया जा रहा है।भाजपा सरकार बेनक़ाब हो चुकी है। यह किसान और व्यापारी के पक्ष में निर्णय न लेकर केवल कारपोरेट की पक्षधर सरकार है। सभी अपनी खुशहाली की राह सपा सरकार में देख रहे है। ”व्यापार सभा ने ठाना है सपा सरकार बनाना है”यह नारा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने लगाया और संकल्प लिया व्यापारियों के हित के लिए 2022 में सपा की सरकार अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कु.रेवती रमण सिंह राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में बताया कि कोरोनो काल के दौरान सरकार की अव्यवस्था के कारण प्रयागराज में 631 व्यापारियों की मृत्यु हुई है। जो कि अत्यंत दुखद है। साथ ही समाजवादी व्यापार सभा के कार्यक्रम आयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने जीएसटी की विसंगतियों पर कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल खत्म होने मे आज 200 दिन शेष बचे हुये पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी व्यापार सभा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने किया है। कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष इफतेखार हुसैन जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव पूर्व विधायक परवेज अहमद बब्बन दुबे संदीप पटेल श्वेता गुप्ता आनीता गुप्ता रविंद्र यादव रवि पप्पू लाल निषाद युसूफ अंसारी नंदलाल निषाद रानी केसरवानी सुधा गौड़ चंद्र प्रकाश केसरी भोला गुप्ता ललित मोहन गुप्ता प्रभात यादव अशोक गुप्ता राजकुमार विश्वकर्मा बृजेश कुमार यादव बृजेश निषाद गुड्डू तबरेज अंसारी हजारों की संख्या में कार्यक्रम में व्यापारी उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।