
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज करछना में 5 सूत्रीय समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे कोंग्रेसियो से मिलने आज SDM आये और विरोध सुनते ही गाडी से उतरे नहीं फिर लौट गए।
आज अनशन स्थल पर प्रभारी वसीम अंसारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर समर्थन देने आये।
और ऐसे निकम्मे प्रशासन को जमकर कोसा। साथ ही शाम 4 बजे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव तन्मय सौरभ चटर्जी, यमुनापार अध्यक्ष सूरज शुक्ल,शहर अध्यक्ष निशांत रस्तोगी भी पहुचे। अनशन पर बैठे जितेन तिवारी ने जिला प्रशासन श्रीमान करते हुए कहा कि उनकी मांग को अभिलंब माना जाए नहीं तो हम लोग क्रमिक अनशन को भूख हड़ताल में बदल देंगे। उक्त अवसर पर अनशनकारी जितेंद्र तिवारी, आयुष मिश्रा, बड़कऊ यादव, सत्यम सिंह, बंटू यादव के अलावा वरिष्ठ कोंग्रेसी रंगराज सिंह, सुरेश पटेल, रोहित कुशवाहा सहजादल हक़, अरुण कुशवाहा, पवनेश सोनी, वीरेंद्र कुमार चौबे, बाबा, करण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।