
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह एवं मंत्री नन्दी के साथ अन्य नेताओं ने काटा 71 किलोग्राम का केक
प्रयागराज में रिलीज हुई बायोपिक नरेंद्र मोदी दिखाई गई
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाले पहले पीएम हैं नरेंद्र मोदी- स्वतंत्र देव सिंह
*देश का स्वाभिमान और नारी शक्ति का अभिमान हैं प्रधानमंत्री मोदी: नन्दी*
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन संगम नगरी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में मनाया गया। जहां प्रयागराज पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने जहां 71 किलोग्राम का केक काटा वहीं, मंत्री नन्दी, प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी व सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री के संघर्षशाली जीवन पर बनी बायोपिक ” नरेंद्र मोदी” को देखा। सिविल लाइंस स्थित विनायक सिटी सेंटर में मंत्री नन्दी द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मंत्री नंदी एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी विधायकों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में 71 किलोग्राम का केक काटा गया।
प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश का स्वाभिमान हैं, नारी शक्ति का अभिमान हैं। हर जाति हर धर्म और संप्रदाय एवं मजहब के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। मंत्री नन्दी ने समारोह में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया । मंत्री नंदी द्वारा आयोजित वृहद समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन जिनका नाम है जिनका नाम है नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो एक शेर हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब आतंकवादियों ने चैलेंज किया कि श्रीनगर के लाल चौक पर जो अपनी मां का दूध पिया हो वह झंडा फहराए और भारत माता की जय के नारे लगाए तो जोशी जी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में शामिल नरेंद्र मोदी ने कहा था मैं भारत मां का बेटा हूं और दूध पिया हूं, श्रीनगर की चौक पर तिरंगा फहराऊंगा। भारत के शेर नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया। अभी कुछ दिन पहले ही देशवासियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर जन्माष्टमी का त्योहार भी मनाया। आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी जी। मंत्री नन्दी ने कहा कि राष्ट्रीयता की पहचान प्रभु श्री राम के स्थान पर मंदिर का नींव रखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी । मंत्री नन्दी ने कहा कि जिसने गरीबी एहसास किया हो, गरीबी को जिसने देखा हो, गरीबी को जिसने महसूस किया हो l, बरसते पानी में मां के आंचल में छिपा हो, रेलवे स्टेशन पर दौड़ते हुए जिसने यात्रियों को चाय पिलाई हो वो नौजवान देश का प्रधानमंत्री बनता है। जिसने हिंदुस्तान के लाखों लोगों को छत दिया, गैस और बिजली भी का कनेक्शन दिया देश की सुरक्षा दूसरे तरफ गरीब का सम्मान बना रहे इसके बारे में लगातार सोचते हैं और कार्य करते हैं। प्रयागराज के बारे विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नरेन्द्र गौड़ जी, प्रयागराज की सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी फूलपुर की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल विधायक बारा डॉ० अजय भारतीया, मेजा विधायक नीलम करवारिया, विधायक फाफामऊ विक्रमाजित मौर्य, कोरांव विधायक राजमणि कोल, विभावनाथ भारती ,प्रयागराज माहानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, जिला प्रभारीओमकार केसरी, व समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहे।