एटीएस से वांछित हुमैद उर्रहमान ने किया सरेंडर

हुमैद उर्रहमान का भाई ओसामा का पिता दुबई में आई एस आई का है हैंडलर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शाम को अचानक एटीएस से वांछित हुमैद उर्रहमान ने अपने आप को करेली थाने में सरेंडर किया । सूत्रों की हवाले से पता चला है। दिल्ली में गिरफ्तार ओसामा का चाचा है हुमैद उर्रहमान । जिसे दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम लगातार ढूंढ रही थी। आज अचानक शाम को करेली थाना में अपने आप को सिलेंडर किया । हुमैद उर्रहमान का भाई ओसामा का पिता दुबई में आई एस आई का हैंडलर है।जो लगातार दुबई में बैठे अपने भाई के इशारे पर भारत में मिशन को हैंडल कर रहा था । सूत्रों के हवाले से पता चला है हुमैद उर्रहमान लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी आमिर बेग की बहन का ससुर है। जिसे लगातार दिल्ली स्पेशल सेल के जवान ढूंढ रहे थे।वह अचानक प्रयागराज के
करेली थाने में हाजिर हुआ। जो कई सवाल खड़े करते हैं की एटीएस लगातार छापामारी कर रही है। जिसमें जो जो नाम सामने आए आए उनके यहाँ दबिश दी। वही छापामारी से परेशान हुमैद उर्रहमान ने आज करेली थाने में आकर सिलेंडर करने की बात बताई जा रही है ।वही करेली थाने के इंस्पेक्टर ने घटना से इनकार किया। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है की हुमैद उर्रहमान को एटीएस और प्रयागराज की स्पेशल सेल की पुलिस उसको दिल्ली लेकर रवाना हो गई जहां उससे पूछताछ होगी।

Exit mobile version