
तीन दशकों से भटक रहे 700 लोगों को पीडीए देगा उनका भूखंड
बकायेदार पैसा जमा करें या खाली करें फ्लैट
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से तीन दशक पहले से आवंटित भूखंड पाने के लिए भटक रहे 700 लोगों के सपनों को शीध्र हकीकत मे तब्दील करने जा रहा है। प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए मिशन संगम योजना शुरू किया है। इसके अंतर्गत करीब 700 आवंटियों को उनके भूखंड महीने भर में मुहैया करायेगा। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने शनिवार को वार्ता में बताया कि गत दिनों प्राधिकरण में आयोजित मेगा कैंप में यह जानकारी मिली थी कि तमाम लोगों को प्राधिकरण ने भूखंड आवंटित किया था लेकिन अभी तक वह लोग अपने भूखंड पर कब्जा नहीं प्राप्त कर। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि प्राधिकरण ने ऐसे लोगों के आवास के सपने को शीध्र पूरा करने के लिए एक मिशन के रूप में काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मिशन संगम के जरिए प्राधिकरण 30 वर्षों से अधिक समय से चक्कर लगा रहे लोगों को उसी आवास योजना में या निकट की आवास योजना में परिवर्तित भूखंड शीध्र प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवंटी को अपनी सहमति देनी होगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि भूमाफिया द्वारा आवंटित भूखंड पर कब्जा करने या न्यायालयों में मामला होने की वजह से करीब 700 लोगों का भूखंड अभी तक उन्हें कई वर्षो से मिल नहीं पा रहा है इससे तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने भूखंड की रजिस्ट्री भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि यह तमाम आवंटी कालिंदीपुरम तथा देवप्रयाग आवास योजना, त्रिवेणीपुरम आवास योजना शांतिपुरम आवास योजना में भी कुछ लोग हैं। उन्होंने बताया कि इस आवंटन में 4 लोगों ने 37 वर्ष पहले प्लाट की रजिस्ट्री कराई है जबकि 190 लोग 30 वर्ष, 260 लाभार्थी 20 वर्ष और 50 लाभार्थी 15 वर्षों से अपने भूखंड के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पीडी उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि प्राधिकरण की वेबसाइट पर इसे आवंटन के लिए जानकारियों को अपलोड कर दिया गया है जो लोग आवंटित भूखंड पर अभी तक कब्जा नहीं प्राप्त कर पाए है। वह लोग प्राधिकरण कार्यालय में यह जानकारी तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं । उपाध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि अब कोई भी माफिया प्राधिकरण की जमीन कब्जा नहीं कर पाएगा। कहा कि भू माफियाओं ने जिस सरकारी जमीनों पर कब्जा किया था वह खाली करा ली गयी है। वहां पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शीध्र अपार्टमेंट तैयार कर दिव्यांग, गरीब लोगों को फ्लैट आवंटित किया जायेगा। एक प्रश्न के जवाब में पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि प्राधिकरण की अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाने की योजना तैयार कर ली गई है जिसे शीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडीए की योजनाओं में लंबे समय से रह रहे वह लोग जो बकाया पैसा जमा नहीं जमा कर रहे हैं उनके खिलाफ शीघ्र व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने कहा कि बकाया शीध्र जमा करें या तो फ्लैट छोड़कर हटे। पीडीपी उपाध्यक्ष ने बताया कि पीडीए की खाली जमीनों पर शीघ्र कई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएगी जिससे हजारों लोगों को रहने की सुविधा मुहैया हो सके।