
बता दें कि पिछले साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि डोनल बिष्ट को ‘बिग बॉस के 14वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन ऐक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में उसका खंडन कर दिया था। तब डोनल ने कहा था कि उन्हें ‘बिग बॉस ऑफर नहीं हुआ है, लेकिन वह इस शो का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। डोनल बिष्ट रूप मर्द का नया स्वरूप, दिल तो हैपी है जी, लाल इश्क और एक दीवाना था जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 15 के अब तक जिन सिलेब्रिटीज का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है करन कुंद्रा, अफसाना खान और अमित टंडन का भी नाम भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन्हें 15वें सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया है।