व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अब रात में कूड़ा लेगी एजेंसी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार। शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी घरों की तरह निजी एजेंसी को कूड़ा देना होगा। प्रयागराज लायन वेस्ट मैनेजमेंट ने शहर उत्तरी के दो जोन में व्यावसायिक प्रतिष्ठान व फुटपाथी दुकानदारों से कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया है। एजेंसी के कर्मचारी ही सड़कों से कूड़ा भी उठाने लगे हैं।
नई व्यवस्था के तहत जिन बाजारों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानों से कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ वहां नगर निगम रात की सफाई बंद कर रहा है। पार्षद आनंद अग्रवाल का दावा है कि नगर निगम ने कटरा क्षेत्र में रात की सफाई बंद कर दी है। हालांकि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रात की सफाई बंद करने से इनकार किया। नई व्यवस्था के तहत एजेंसी ने जोन तीन के सीएमपी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज चौराहा, सिविल लाइंस बस अड्डा, पुराना कटरा, नया कटरा, तेलियरगंज, धोबीघाट, एकलव्य चौराहा, सुभाष चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, हाईकोर्ट चौराहा, एजी ऑफिस और जोन चार में दारागंज सब्जी मंडी, प्रयागघाट रेलवे स्टेशन, अलोपीबाग मंदिर, फोर्ट रोड चौराहा, मधवापुर सब्जी मंडी, बैरहना चौराहा, मटियारा रोड, लेबर चौराहा अल्लापुर, साकेत हॉस्पिटल, बाघंबरी रोड व सोहबतियाबाग। एजेंसी के प्रोजेक्ट हेड मनोज मिश्रा ने बताया कि रात में व्यावासियक प्रतिष्ठान व फुटपाथी दुकानदारों से कूड़ा कलेक्शन करने के लिए शाम छह बजे से रात दो बजे तक निर्धारित किया गया है। रूट भी तय हो गया है।

Exit mobile version