
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपना दल (कमेरावादी) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पूर्वाहन 11 बजे से अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान के सभागार में शुरू होगी। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल है जबकि विशिष्ट अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजवंश सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद मौर्या, राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह निरंजन, जिला अध्यक्ष मानिक चंद पटेल सहित सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, महंगाई, बेरोजगारी सहित आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।