
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। “सीमा आर इंटरप्राइजेज” के बैनर तले “फ़िल्म मेकिंग एवं अभिनय कार्यशाला” का आज 19 सितम्बर,2021 को छठवां दवस रहा। वही विगत 15 सितम्बर से 18 सितम्बर,2021 तक भारी बारिश के कारण उक्त कार्यशाला कुछ दिन के लिये स्थगित रखनी पड़ी । तथा मौसम ठीक होने पर आज पुनः कार्यशाला हुई। फ़िल्म क्षेत्र के जानकार विद्वान राकेश श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए उन्हें संवाद अदायगी के गुर बताये।कार्यशाला में कार्यशाला प्रभारी योगेन्द्र मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। तथा अभिनेता कमल ओझा ने अपने अनुभव साझा किये।कार्यशाला संचालक मंडल की वरिष्ठ सदस्या अर्चना तिवारी ने सबका आभार प्रकट किया।