( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बघाम्बरी गद्दी के महंत एवं अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजनी अखाड़ा से जुड़े पूज्य नरेंद्र गिरी जी के ब्रह्मलीन होने पर विश्व हिंदू परिषद परिवार आहत है संत समाज का नेतृत्व करने वाले नरेंद्र गिरी जी काफी समय पूर्व से विश्व हिंदू परिषद की मार्गदर्शक मंडल बैठक में शामिल होते रहे हैं हिंदू समाज के ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखते थे 2014 में विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन संरक्षक अशोक सिंघल जी इनके अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रांत कार्यालय केसर भवन में उनका सम्मान समारोह आयोजित करवाया था विहिप की धर्म संसद एवं संत समाज की बैठक में लगातार हिस्सा लेते रहे के ब्रह्मलीन होने पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया एवं कहा कि यह समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीश सिंह प्रयागराज पहुंचे है विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, सत्येंद्र मणि शुक्ल, अभिषेक पाठक घटनास्थल पर पहुंचे ।