होलिका दहन और शब-ए-बरात पर लोगों को गंगा जमुनी तहजीब की पेश करनी होगी मिसाल

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। होलिका दहन और शब-ए-बरात एक ही दिन पड़ रही है। ऐसे में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एडवाइजरी किया है। एडवाइजरी में मुस्लिम समाज को होलिका दहन और कोरोना वायरस का ध्यान रखते हुए शब-ए-बरात मनाने की हिदायत दी गई है। कहा है कि हम सभी हिंदू मुस्लिम गंगा जमुना की तहजीब को ध्यान में रखते हुए हम साधु संत समाज और मुस्लिम भाई आपस में होली का त्योहार कायम रखेंगे । हम सबको गंगा जमुनी तहजीब एवं एकता की मिसाल पेश करना होगी।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली एवं स्थानीय उलमा हिदायत जारी करते हुए कहा कि लोग बेहद एहतियात बरतें। कहीं भी भीड़ न लगाए और मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे। आतिशबाज़ी और फ़िज़ूल काम न करें। शासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें।
जरूरतमंदों और बीमारों की मदद करें। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे और साठ वर्ष से अधिक के बुजुर्ग कब्रिस्तान न जाए। 29 मार्च को रोज़ा रखकर इबादत करें. इफ्तार और सेहरी में महामारी के खात्मे की भी दुआ करें।




