दो घंटे तक चला पोस्टमार्टम, बोलने को तैयार नहीं डॉक्टर

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महंत नरेन्द्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला। चिकित्सकों की पांच सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी हुई है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मठ में ले जाया गया। वहां से संगम तट पर स्नान के बाद नगर भ्रमण होगा। इसके बाद श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी परिसर में समाधि दिए जाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
पोस्टमार्टम आज सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ, जो दो घंटे तक चला। इस दौरान पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के अलावा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वे पैनल में नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को मठ ले जाया जाया गया है।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है लेकिन अभीतक इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। यहां मौजूद कोई भी चिकित्सक बोलने को तैयार नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी लिखी जा रही है।

Exit mobile version